About Me

header ads

Bigg Boss 14: कोरोना को लेकर बदल रहे हैं इस बार शो के कई नियम, जानिए क्या -क्या होगा बदलाव !

मुंबई :’बिग बॉस 13′ को खत्म हुए बहुत कम समय ही हुआ है । और अब ‘बिग बॉस 14’ की तैयारियां होने लगी है। आपको बता दें COVID-19 की वजह से शो मेकर्स और कंटेस्टेंट्स को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां अब कंटेस्टेंट्स को पहले की तरह शो में वीकली बेसिस पर पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा एलिमिनेशन हाइजीन और बॉडी टेम्प्रेचर के आधार पर हो सकता हैखबर ये भी आ रही है पहले कंटेस्टेंट्स को वीकली फीस दी जाती थी, लेकिन अब पहले से तैयार बजट पर साइन करेंगे और उन्हें वीकली पैसे नहीं दिए जाएंगे।

इसके अलावा बताया गया है कि फाइनैंशल दिक्कतों को देखते हुए इस शो में केवल 5 ही पॉप्युलर चेहरे होंगे और उनके साथ होंगे कुछ कम पॉप्युलर लोग। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि किसी भी वजह से शो बीच में बंद होता है तो प्रॉडक्शन हाउस उस एपिसोड्स के पैसे नहीं देगा जो हुए ही नहीं।रिपार्ट के मुताबिक अब शो में हाइजीन के आधारा पर घर से लोग निकलेंगे और हर दिन उनका टेम्प्रेचर लिया जाएगा।यदि कोई बीमार पाया जाता है तो वह शो से आउट माना जाएगा और शो उन्हें पैसे नहीं देगा। इसलिए जिन कंटेस्टेंट्स की इम्यूनिटी मजबूत होगी उन्हें ही शो में लिया जाएगा।

View this post on Instagram

Hmmmm….

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

‘बिग बॉस 14’ को लेकर हर रोज कुछ न कुछ अपडेट आ रहा है। फैन्स जानने को उत्सुक हैं कि नया सीजन कब शुरू होगा और इसमें कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस 14’ में जाने वाले सभी कंटेस्टेंट्स की पहले कोरोना के लिए जांच व स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन कंटेस्टेंट्स की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आएगी उन्हें ही घर के अंदर एंट्री मिलेगी। इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर जिन नामों की चर्चा है उनमें निया शर्मा, विवियन डीसेना, राजीव सेन, शिरीन मिर्जा, शांतिप्रिया, जैस्मिन भसीन,आकांक्षा पुरी जैसे नाम शामिल हैं।



from News 24 https://ift.tt/3jab4IF

Post a Comment

0 Comments