About Me

header ads

कोएना मित्रा के नाम पर अपलोड किए जा रहे अश्लील वीडियोज, Twitter पर लगाई कोएना ने फटकार !

मुंबई : सोशल मीडिया यूं तो सेलेब्रिटीज और फैंस को जोड़े रखने का एक बेहतरीन जरिया है।वही फैंस अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर फैन क्लब एकाउंट भी खोलते हैं, लेकिन कई बार लोग सेलेब्स के नाम पर इसका गलत इस्तेमाल भी करते भी दिखाई देते है । हाल ही में अभिनेत्री कोएना मित्रा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।उन्होंने एक यूट्यूब एकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उसपर गंभीर आरोप लगाए है। अभिनेत्री का कहना है कि उनके नाम पर इस एकाउंट से अशलील वीडियोज शेयर किए जा रहे है।बता दें अभिनेत्री ने उन दो लोगों के नाम भी बताए हैं जो इस तरह का काम कर रहे है।

गौरतलब है कोएना ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक के बाद एक दो ट्वीट शेयर किए है।जिनमें से पहले ट्वीट में उन्होंने दो स्क्रीनशॉट दिखाए है। इन स्क्रीन शॉट में एक यूट्यूब एकाउंट है और दूसरा इंस्टाग्राम एकाउंट… यूट्यूब एकाउंट पर कोएना मित्रा का नाम और डिस्प्ले पिक्चर में उनकी फोटो है। इस एकाउंट से पोर्न वीडियोज शेयर किए गए है। ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कोएना ने लिखा- ‘आपको लगता है कि ये फैन क्लब है? आप सोचते हैं कि फैंस मेरे नाम से शेडी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकते है? ये एकाउंट सिर्फ मुझे बदनाम कर रहे है।इनका मेल/एकाउंट डीटेल/बायो सब चेक करके देखिए। अगर ये क्राइम नहीं है तो क्या है’।

इसके अगले ट्वीट में कोएना ने एक यूजर के सवाल का जबाव दिया है, जिसने इंस्टाग्राम एकाउंट को लेकर पूछा है- ‘क्या दोनों ही एकाउंट एक इंसान चला रहा है? मुझे लेफ्ट वाले (इंस्टाग्राम) एकाउंट में कोई अश्लीलता नहीं दिख रही है लेकिन राइट (यूट्यूब) वाकई घटिया हरकत है’।इस पर कोएना ने जवाब देते हुए लिखा है कि- ‘दोनों एकाउंट ही गलत है।पहले तो ये फैन क्लब नहीं है, फैन क्लब पेज नहीं है। साहिल और सना खान कौन हैं? ये लोग यूट्यूब चैनल चला रहे हैं और पोर्न वीडियोज भी अपलोड कर रहे है।साकी साकी गर्ल’ के नाम से मशहूर कोएना मित्रा काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। कोएना ने रिएलिटी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।हालांकि इसके बाद भी उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं हो पाया लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।



from News 24 https://ift.tt/3fDyu7a

Post a Comment

0 Comments