नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार करके लाए जा रहे खूंखार अपराधी विकास दुबे को एनकाउंटर के बाद मार गिराया गया। पुलिस की तरफ से बताया गया कि कानपुर पहुंचने के बाद कार पलट गई, जिसके बाद विकास दुबे पुलिस के हथियार छीनकर भागने लगा। हालांकि उसे बार-बार सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके उसको ढेर कर दिया गया।
इसलिए हुई मौत
अब विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें बताया गया है कि गैंगस्टर को तीन गोली लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विकास दुबे को सीने में दो गोली लगी थी, जबकि एक कमर में। रिपोर्ट में कहा गया है कि खून के ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि पहले विकास दुबे को चार गोली लगने की बात कही जा रही थी। कहा जा रहा था कि तीन उसको सीने में लगी और एक उसके हाथ में लगी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके तीन गोली लगने की बात सामने आई है।
दुबे 2 जुलाई की आधी रात को कानपुर के बिकरू गांव का कथित तौर पर मास्टरमाइंड था। जिसके बाद पुलिस ने उसके और उसके गुर्गो के खिलाफ अभियान चलाते हुए उनको एनकाउंटर में ढेर कर दिया, विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मरने वाले छठा व्यक्ति था। विकास दुबे की मौत के बाद गांव का कोई भी व्यक्ति उसके शव को लेने के लिए नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने उसके बेहनोई को बुलाया और पूरी सुरक्षा में उसके शव का दाह संस्कार कराया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे का इलेक्ट्रोनिक मशीन में दाह संस्कार किया गया है।
The post आ गई विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ ये बड़ा खुलासा appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/3ekBDr4

0 Comments