About Me

header ads

#Throwback: दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपने स्कूल की पुरानी की तस्वीरें !

मुंबई : बॉलीवुड सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें बहुत कम ही देखने को मिलता है ।और ऐसे समय अगर किसी सितारें की पुरानी स्कूल की फोटो देखने को मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है।ऐसे में आपको बता दें कि कोरोना की वजह से सारे सितारें कुछ ना कुछ कर के अपना टाईम पास कर रहे है ।कोई अपनी वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को एंटरटेन कर रहा है ।

हाल ही में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक फोटो शेयर की है । ये थ्रोबैक तस्वीर है । जिसमें दीपिका अपने स्कूल के दोस्तों के साथ बस से यात्रा कर रही है। अभिनेत्री दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर अगर आपने अभी तक नहीं पहचाना है तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर ये कौन हैं।बस के पीछे बैठीं ये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। फ्लैशबैक फ्राइडे में दीपिका ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। व्हाइट टीशर्ट में दीपिका अपने दाईं ओर देख रही हैं।

 

और दूसरी तस्वीर में दीपिका ट्रेन में हैं। ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर उनके स्कूल की अन्य स्टूडेंट हैं जो कैमरे से तस्वीर खींच रही हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि ‘वे कहते हैं कि आगे देखो… लेकिन कभी-कभी अपने आप को इस बारे में याद दिलाएं कि आप कहां से आए हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा पर आप कहां हैं।’

The post #Throwback: दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपने स्कूल की पुरानी की तस्वीरें ! appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/38K84y1

Post a Comment

0 Comments