About Me

header ads

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन जल्द मचाएगा धमाल, सामने आए फीचर्स

नई दिल्ली। टेक कंपनियां इन दिनों अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने में लगी हैं। कंपनियों को ग्राहकों का रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है। अब मोटोरोला E-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Moto E7 हो सकता है। यह एक एंट्री लेवल फोन होगा। यह स्मार्टफोन हाल ही में लाइव तस्वीरों और एक वीडियो में लीक हुआ है। इससे फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। फोन का डिजाइन काफी हद तक कंपनी के Moto E6 Plus और E6S जैसा है। ये दोनों ही फोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए थे।

जानिए कैसा होगा स्मार्टफोन का लुक

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो E7 स्मार्टफोन पीच और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियों के साथ आएगा। पीछे की तरफ फोन में प्रीमियम ग्लास पैनल दिया जाएगा। कंपनी ने इस बार डिस्प्ले नॉच को अपग्रेड करते हुए V की जगह U शेप दी है।

वीडियो से साफ होता है कि फोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का फीचर दिया जाएगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह कैमरा वर्टिकल शेप में होगा और साथ में एलईडी फ्लैश भी दी होगी। पीछे की तरफ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।

ऐसे होंगे फोन के फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो मोटो E7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 2 जीबी की रैम, और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है। स्मार्टफोन लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा और इसमें 3550mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में 6.2 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया होगा, जो 720×1520 पिक्सल के साथ आएगा। फोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल वाला ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।



from News 24 https://ift.tt/32tfx3o

Post a Comment

1 Comments