About Me

header ads

व्हाट्सएप की यूजर्स को चेतावनी, इस गलती से अकाउंट होगा बैन, जानें और क्या खतरा ?

नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप एक ऐसा एप है, जिसके यूजर्स की संख्या करीब 2.25 अरब है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को समय-समय पर नई-नई जानकारी और फीचर्स भी देता रहता है। इस बीच व्हाट्सएप यूजर्स को लेकर अब लगातार हैकिंग और फ्रॉड को लेकर जानकारी सामने आ रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप यूज़र्स को एक ज़रूरी सलाह दी गई है। WABetaInfo ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यूज़र्स को व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने से मना किया है।

WABetaInfo ने अपने ट्वीट में लिखा, व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए कभी अच्छा सॉल्यूशन नहीं हो सकता है। इसके साथ एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने से फेक व्हाट्सएप डिवेलपर्स आसानी से MITM अटैक के ज़रिए आपके टेक्स्ट को बदल सकते हैं, और एडिट भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं वॉर्निंग में ये भी बताया गया वॉट्सऐप के मॉडिफाइड वर्जन को कंपनी ने वेरिफाइ नहीं किया है, तो अगर अगर कोई यूज़र इनका इस्तेमाल करता है, तो उसके वॉट्सऐप अकाउंट को बैन भी किया जा सकता है।

आगे लिखा कि इस तरह के मॉडिफाइड वर्जन में ओरिजनल वॉट्सऐप के मुकाबले 20 से ज़्यादा नए तरह के फीचर्स होते हैं, लेकिन इस लालच में रिस्क लेना आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

हाल ही में व्हाट्सएप ने हाल ही में एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स के लिए Animated Stickers लॉन्च किए हैं। यूज़र्स को ऐप के स्टिकर स्टोर के पास ही एनिमेटेड स्टिकर्स स्टोर का भी ऑप्शन दिखेगा।

इसके बगल में एक प्ले बटन दिया गया है, जिससे पुराने स्टिकर्स और नए में अंतर पता चल सके. एंड्रॉयड और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म के वॉट्सऐप पर नए एनि​मेटेड स्टिकर्स में रिको स्वीट लाइफ, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums के स्टिकर्स उपलब्ध हैं। जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप अब इसे डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी रोल आउट कर रही है।



from News 24 https://ift.tt/3iV0aq2

Post a Comment

0 Comments