मुंबई :बॉलीवुड प्रभावशाली स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस अभी तक सदमे में है।अभिनेता के निधन से जितना उनका परिवार टूटा है उतना ही उनके फैंस भी काफी टूट गए हैं। हर किसी को उनके जाने के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का बेसब्री से इंतजार है। वहीं हाल ही में सुशांत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके बाद फैंस में उनकी फिल्म को देखने की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया।इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है ।बहुत कम समय में इस फिल्म ने नया रिकार्ड कायम किया है ।बता दें सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ से पहला गाना रिलीज हो चुका है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
He’s watching from heavens Farah..may this be another feather in his cap. Congratulations in advance my brother @itsSSR where ever you are..this world will miss u forever❣️my sister-friend @TheFarahKhan n my village mate @CastingChhabra https://t.co/jcvLkOZjOe
— sonu sood (@SonuSood) July 10, 2020
फैंस के साथ सेलेब्स भी सुशांत के गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।अभिनेता सोनू सूद भी सुशांत के गाने को देखकर इमोशनल हो गए है। उन्होंन सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कही।सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के गाने ने लोगों को दीवाना कर दिया है। ‘दिल बेचारा’ के टाइटल ट्रैक को लेजेंड ए आर रहमान ने गाया है। वहीं इस गाने को देखने के बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘फराह वो जन्नत से ये सब देख रहे है…ये उसकी टोपी में एक और पंख हो। तुम्हें अग्रिम बधाई मेरे भाई सुशांत जहां कहीं हो तुम हो…ये दुनिया तुम्हें हमेशा याद करेगी।मेरी बहन मेरे दोस्त फराह मेरे गाँव की साथी।’ आपको बता दें कि फिल्म के गाने को ट्विटर पर शेयर किया है। उसी को रीट्विट करते हुए अपनी बात कही।
गौरतलब है ‘दिल बेचारा’ का म्यूजिक लेजेंडरी कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। वहीं इसे गाया भी एआर रहमान ने ही गाया है। साथ ही इसके लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। अभिनेता सुशांत सिंह की फिल्म ‘दिल बेचारा’ इसी महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार’ का हिंदी रीमेक है।बहरहाल सुशांत के फैंस और उनके चाहनेवालों को अभिनेता के फिल्म का बेशब्री से इतंजार है । फिल्म के ट्रेलर को जितना अच्छी प्रतिक्रिया मिली है उससे ये कयास लगाए जा रहे है की फिल्म भी सुपरहिट जरुर होगी ।
The post #Dil bechara Song: सुशांत का गाना देख इमोशनल हुए सोनू सूद, कहा वो जहां भी है खुश होगा ! appeared first on News 24.
from News 24 https://ift.tt/2Dx1gbq

0 Comments