About Me

header ads

खुशखबरी: Lenovo Legion गेमिंग फोन इस तारीख को होगा लॉन्च, Asus ROG Phone 3 के साथ होगा मुकाबला

नई दिल्ली। Lenovo Legion गेमिंग फोन काफी लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। हर कोई इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि अब इसे लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। फोन 22 जुलाई को लॉन्च होने से पहले गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है।

लेनोवो Legion ब्रांड के तहत अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन 22 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा।

अगर पिछली लीक्स और लेटेस्ट बेंचमार्क लिस्टिंग को सच माना जाए तो लेनोवो लीजन गेमिंग फोन 16 जीबी रैम के साथ आएगा। लेनोवो लीजन गेमिंग फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट दिया जाएगा। Lenovo के इस फोन के लॉन्च की तारीख इसके आगामी प्रतिद्वंदी Asus ROG Phone 3 के साथ मेल खाती है। इसके अतिरिक्त लेनोवो ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Lenovo Legion स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट मिलेगा।

Lenovo Legion गेमिंग फोन को मॉडल नंबर L79031 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और 16 जीबी रैम से लैस होगा। हैंडसेट सिंगल-कोर टेस्ट में 4,556 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट पर 13,438 स्कोर हासिल करने में सफल रहा। इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन का भी पता चलता है।

कंपनी का दावा है कि Lenovo Legion स्मार्टफोन हीट कम करने वाले नए डिजाइन के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 14 टेंपरेचर सेंसर लगे होंगे। इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन में डुअल एक्स एक्सिस लिनियर मोटर होगा और फोन में एक अतिरिक्त यूएसबी टाइप सी पोर्ट साइड में दिया रहेगा।

इस स्मार्टफोन को हाल में AnTuTu पर स्पॉट किया गया था। जिसके मुताबिक इस फोन में 16 जीबी का LPDDR5 रैम और 512 जीबी का UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। हालांकि कंपनी इसके अन्य वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। Lenovo Legion का स्कोर 114,314 पॉइंट दर्ज किया गया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है, जो 2340 x 1080 pixels स्क्रीन रेज्यूलेशन्स और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मुख्य लेंस 64 मेगापिक्सल का और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। इसके साथ फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बैटरी को लेकर लीक्स कहती हैं कि लीजन गेमिंग फोन को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें डुअल 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

The post खुशखबरी: Lenovo Legion गेमिंग फोन इस तारीख को होगा लॉन्च, Asus ROG Phone 3 के साथ होगा मुकाबला appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/3iR23nJ

Post a Comment

0 Comments