About Me

header ads

POK में घुसपैठ की फिराक में 250-300 आतंकी, पुलवामा दोहराने की फिराक में पाक

नई दिल्‍ली: कोरोना काल में जहां दुनिया इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्‍तान आतंकियों को घुसपैठ कराने में लगा हुआ है। पाकिस्‍तान सेना की तरफ से जम्‍म-कश्‍मीर में सर्दियों से पहले आतंकियों को घुसाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनको भारतीय सुरक्षाबल नाकाम करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान एक बार फिर से पुलवामा हमले की तरह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है।

दो आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में शनिवार को सेना द्वारा दो आतंकी मार गिराए गए। ये एलओसी पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद जवानों ने घात लगाकर हमला किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। सेना ने कहा, “आज तड़के एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के होने का पता लगा। सुरक्षा बलों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो आतंकी मारे गए। दो एके-47 सहित कई और हथियार बरामद किए गए।”

बड़े हमले की फिराक में पाकिस्‍तान
जम्मू कश्मीर के नॉर्थ-सेंट्रल कश्मीर में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों की जानकारी के बाद लश्कर के आतंकियों के हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बारामूला से ऑल्टो कार को चुराया गया है, जिसे पाकिस्तानी आतंकी उस्मान हमले के लिए इस्तेमाल कर सकता है। खुफिया रिपोर्ट की मानें तो आतंकी आर्मी कैंप या फिर सेना के काफिले को निशाना बना सकते हैं। पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पीओके में 250-300 आतंकवादी
मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने जानकारी दी कि इंटेलिजेंस इनपुट से पता चलता है कि 250-300 प्रशिक्षित आतंकवादी वर्तमान में पीओके में LOC के पार लॉन्चपैड पर मौजूद हैं और कश्मीर में घुसपैठ के लिए बेताब प्रयास कर रहे हैं। पाकिस्‍तान सेना उनको किसी भी तरह से भारत की सीमा में घुसाने का प्रयास कर रही है।

The post POK में घुसपैठ की फिराक में 250-300 आतंकी, पुलवामा दोहराने की फिराक में पाक appeared first on News 24.



from News 24 https://ift.tt/3eesNLf

Post a Comment

0 Comments